• Home
  • News
  • Weather pattern: Heavy rain likely for the next four days in 18 states including Uttarakhand! The department has issued a yellow alert, read in the link where the weather will be

मौसम का मिजाजः उत्तराखण्ड समेत 18 राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना! विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, लिंक में पढ़ें कहां कैसा रहेगा मौसम

editor
  • Awaaz Desk
  • September 19, 2022 10:09 AM
Weather pattern: Heavy rain likely for the next four days in 18 states including Uttarakhand! The department has issued a yellow alert, read in the link where the weather will be

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक 18 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तराखण्ड समेत यूपी, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित 18 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है, जिसके कारण उत्तर भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 सितंबर तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ कई जगहों पर छिटपुट बारिश व कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं झारखंड में 20 सितंबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 सितंबर, विदर्भ में 21-22 सितंबर तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में 20-23 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश में 22 और 23 सितंबर, गुजरात , मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में 19 सितंबर को बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा में 19 से 21 सितंबर तक भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19-20 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और 19 से 21 सितंबर के दौरान तेलंगाना में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 19 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 19 सितंबर और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में 21 सितंबर को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है।


संबंधित आलेख: