• Home
  • News
  • Weather will change in Uttarakhand: Rain and storm are expected in mountainous districts, Meteorological Department has issued Yellow Alert! Know weather updates in link

उत्तराखण्ड में करवट बदलेगा मौसमः पर्वतीय जिलों में बारिश और तूफान के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट! लिंक में जानें मौसम अपडेट

editor
  • Awaaz Desk
  • April 29, 2022 11:04 AM
Weather will change in Uttarakhand: Rain and storm are expected in mountainous districts, Meteorological Department has issued Yellow Alert! Know weather updates in link

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी चार मई तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हांलाकि मैदानी इलाकों मंे तापमान बढ़ोत्तरी की संभावना है जिसके चलते पहले से गर्मी की मार झेल रहे लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती है। उधर पहाड़ों पर बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं जंगलों में धधक रही आग के बुझने की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। बताया जा रहा है कि शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर मौसम विभाग ने अगले दो पर्वतीय जिलों मंे बारिश के साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। 


संबंधित आलेख: