• Home
  • News
  • What is this: School children left school and started studying outside the SDM office! Seeing the administrative officers were also surprised, know what is the matter in the link

ये क्याः स्कूल छोड़ एसडीएम कार्यालय के बाहर पढ़ाई-लिखाई करने लगे स्कूल के बच्चे! देखकर प्रशासनिक अधिकारी भी रह गए हैरान, लिंक में जानें क्या है मामला

editor
  • Awaaz Desk
  • May 28, 2022 12:05 PM
What is this: School children left school and started studying outside the SDM office! Seeing the administrative officers were also surprised, know what is the matter in the link

जोशीमठ। अपने आवासीय विद्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज में विलय होने की खबर से छात्र-छात्राओं का पारा चढ़ गया और इसके विरोध में छात्र-छात्राएं एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठकर बच्चों ने वहीं पर पढ़ना-लिखना शुरू कर दिया। बच्चों को वहां पर इस तरह देख प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान रह गए। 

मामला मामला जोशीमठ के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का है। बताया जाता है कि साल 2014 में उत्तराखण्ड में चार राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खोले गए थे, जिनमें से दो कुमाऊं और दो गढ़वाल मंडल मे हैं। सीमांत क्षेत्र के जोशीमठ में बेहतर शिक्षा को लेकर यह आवासीय विद्यालय खोला गया था। इस विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होनी थी। वर्तमान समय में कक्षा छह से 10वीं कक्षा तक यहां 52 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं।

बताया जा रहा है कि इस‌ साल आवासीय स्कूल को बंद किया जा रहा है और इनका विलय राजकीय इंटर कालेज में किया जा रहा है। इसी के विरोध में आज बच्चे एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गए। छात्रों की मांग सुनकर जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने उनसे बात की। छात्रों का कहना है कि वो किसी हाल में नवोदय विद्यालय से इंटर कालेज में नहीं जाएंगे।

छात्रों ने शासन प्रशासन को जो ज्ञापन सौंपा है उसमें लिखा है चूंकि ये सभी कक्षा छह से अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़ाई करते रहे हैं इसलिए अब हिंदी माध्यम से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। उधर अभिभावक भी स्कूल के विलय का विरोध करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में रोष देखने को मिल रहा है। 


संबंधित आलेख: