• Home
  • News
  • What kind of mentality is this! Newborn girl left on the roadside, police reached the spot, took the girl to Doon Hospital

ये कैसी मानसिकता! सड़क किनारे छोड़कर चले गये नवजात बच्ची, मौके पर पहुंची पुलिस, पहुँचाया दून अस्पताल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 26, 2023 08:02 AM
What kind of mentality is this! Newborn girl left on the roadside, police reached the spot, took the girl to Doon Hospital

रिपोर्टर- सुनील सोनकर, मसूरी। 

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत के पास एक नवजात बच्ची का मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मसूरी कोलूखेत चेक पोस्ट के पास कपड़े में लपेटकर एक नवजात बच्ची को सडक किनारे छोड़ रखा था जब आसपास के लोगों ने उसको देखा तो वह जिंदा थी जिसको सूचना उन्होंने मसूरी पुलिस को दी। मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को कब्जे में लेकर उसको दूध और पानी पिलाया गया जिसके बाद उसको तत्काल देहरादून दून अस्पताल भेज दिया गया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मसूरी पुलिस ने बताया कि 3 या 4 दिन की नवजात बच्ची को किसी ने सड़क किनारे छोड़कर चले गये थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खगाल रही है परंतु जिस क्षेत्र में नवजात बच्ची मिली है वहां पर कोई सुराग नहीं मिल रहा है परंतु लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची को देहरादून दून अस्पताल भेजा गया है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है वह पूरे मामले की जांच की जा रही है वह आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।


संबंधित आलेख: