• Home
  • News
  • Who is the Chief Minister of Uttarakhand? Pradhan and Goyal engaged in groping the minds of MLAs! Dhami can meet the high command in Delhi today or tomorrow, read the link, what are the chances

उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री कौन? विधायकों का मन टटोलने में जुटे प्रधान और गोयल! आज या कल दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं धामी, लिंक में पढ़ें क्या हैं आसार

editor
  • Manoj Kumar
  • March 12, 2022 06:03 AM
Who is the Chief Minister of Uttarakhand? Pradhan and Goyal engaged in groping the minds of MLAs! Dhami can meet the high command in Delhi today or tomorrow, read the link, what are the chances

देहरादून। उत्तराखण्ड में चुनाव जीतने के बाद भाजपा में सीएम चेहरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी है और बहुत जल्द नई सरकार का गठन होगा। चूंकि खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का सामना करना पड़ा है इसलिए भाजपा हाईकमान को सीएम चेहरे के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं सीएम चेहरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, धामी के साथ ही अन्य नामों को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं, हांलाकि उत्तराखण्ड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह भाजपा हाईकमान तय करेगा, लेकिन धामी के साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित डॉ. धन सिंह आदि के नामों पर चर्चाएं चल रही हैं। 
वहीं सीएम चेहरे को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और यह दोनों नेता प्रदेश में विधायकों का मन टटोलने में लगे हुए हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री धामी आज या कल दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान सीएम चेहरे को लेकर मंथन किया जा सकता है।


संबंधित आलेख: