• Home
  • News
  • Winter Games will be held in Chamoli's Auli from February 7 to 9! The work of making artificial snow started, read in the link and what are the preparations

चमोली के औली में 7 से 9 फरवरी के बीच आयोजित होंगे विंटर गेम्स! कृत्रिम बर्फ बनाने का काम हुआ शुरू, लिंक में पढ़ें और क्या हैं तैयारियां

editor
  • Manoj Kumar
  • December 13, 2021 09:12 AM
Winter Games will be held in Chamoli's Auli from February 7 to 9! The work of making artificial snow started, read in the link and what are the preparations

देहरादून। चमोली के औली में विंटर गेम्स 7 से 9 फरवरी के बीच आयोजित होंगे। आज तिथियां घोषित करते हुए स्की एवं स्नो बोर्ड के चमोली जिला सचिव संतोष कुंवर ने बताया कि गेम्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि गेम्स में प्रतिभाग करने वाले राज्यों के पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। विंटर गेम्स में जूनियर और सीनियर एल्पाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। वर्तमान में औली में कुछ जगहों पर ही बर्फ जमी हुई है। जबकि औली स्लोप में भी बर्फ कम मात्रा में है। आयोजकों को जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है। बताया गया कि औली स्लोप में मशीनों से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू हो गया है। स्की लिफ्ट की मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है। औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन बर्फबारी पर टिका रहेगा। समय पर बर्फबारी होने पर प्रतियोगिता हो पाएगी। स्नो मेकिंग मशीन के इंचार्ज रमेश कुंवर ने बताया कि इन दिनों औली में स्लोप के साथ ही यहां स्थापित स्नो मेकिंग मशीनों, स्की लिफ्ट व अन्य संसाधनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।


संबंधित आलेख: