• Home
  • News
  • With the announcement of the 2025 Bihar Assembly elections, the BJP has launched a new campaign front, launching the slogan, "From 25 to 30, our two brothers are Narendra and Nitish."

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजते ही भाजपा ने खोला प्रचार का नया मोर्चा! दिया नारा ‘25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश

editor
  • Awaaz Desk
  • October 07, 2025 11:10 AM
With the announcement of the 2025 Bihar Assembly elections, the BJP has launched a new campaign front, launching the slogan, "From 25 to 30, our two brothers are Narendra and Nitish."

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक दल जोर-शोर के साथ मैदान में उतर चुके हैं। इस बार चुनाव से पहले विपक्ष लगातार यह कह रहा है कि चुनाव के बाद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता हमेशा कहते हैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इस बार भी चुनाव लड़ेगी। इस बात को भाजपा ने एक नया नारा देकर और पुख्ता कर दिया है। बिहार चुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी ने नया ‘25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश’ का नारा दिया है। यानी 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसे ही नारे लिखे। जैसे, ‘बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार, 14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार’। इसके अलावा भाजपा ने लिखा कि ‘जनता का विश्वास, फिर से एनडीए सरकार! बस 38 दिन का है इंतज़ार, थमेगी नहीं विकास की रफ्तार।’ वहीं एक अन्य पोस्ट में भाजपा ने लिखा कि ‘बिहार की जनता का मूड, मन-मिजाज सिर्फ एनडीए के साथ, 160 से अधिक सीटों पर जीतकर 14 नवंबर को फिर आ रही प्रचंड बहुमत की सरकार!’


संबंधित आलेख: