भाजपा नेता पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप! थाने में कार्रवाई न होने पर एसपी सिटी से की मुलाकात,आरोपी पहले भी रेप के आरोप में जा चूका है जेल
![Woman accused BJP leader of harassment! Met SP City after no action was taken at the police station, accused has already been to jail on rape charges](https://awaaz24x7uttarakhand.com/uploads/1718897085.jpg)
जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में महिला के आरोप के बाद महिला उत्पीड़न और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद जेल जा चुके छुट भैया भाजपा नेता पर फिर एक बार फिर एक और महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत की लेकिन दबाव के कारण मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। जिसके बाद पीड़ित महिला उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया, तो उच्च अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद कैम्प पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
आपको बता दें, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर में छुट भैया भाजपा नेता सुरेश विश्वास पर एक बार फिर दुष्कर्म के आरोप लगे है। इससे पहले भी ऐसे ही एक मामले में वह जेल की हवा खा चुका हैं। इतना ही नहीं सुरेश विश्वास की रंगरलियों की कई बार वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। भाजपा के स्वयंभू नेता सुरेश विश्वास पर इस बार उनकी मुंह बोली मामी ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सुरेश विश्वास उसके पति को मामा और उसे मामी कहकर पुकारता है। पति से अच्छे संबंध होने के नाते उसका अक्सर उनके घर पर आना जाना था। एक बार पति की गैर मौजूदगी में सुरेश उसके घर पहुंचा और इस दौरान उसने पीड़ित महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर कई बार ब्लैकमेल कर महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं।
इतना ही नहीं पीड़ित महिला के अनुसार वीडियो के आधार पर उससे ब्लैकमेल करते हुए उसको कई होटलों में भी ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर लगातार उसका उत्पीड़न करता रहा। इस सबसे परेशान होकर महिला ने जब उसका फोन नंबर ब्लॉक कर उससे बात करना बंद कर दिया तो इस पर नाराज होकर एक दिन सुरेश विश्वास ने उसे सड़क पर घेरकर उसे एक टेंपो में बैठ कर मारपीट की। इस दौरान सुरेश के एक साथी ने इस मामले का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मिडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के सामने छुट भैया भाजपा नेता सुरेश विश्वास की सारी करतूत खुल गई, इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर ट्रांजिट कैम्प थाने में शिकायत की लेकिन तीन दिनों तक जब मामले की सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ उधम सिंह नगर के एडिशनल एसपी मनोज कत्याल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल के हस्तक्षेप के बाद ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपी छूट भैया भाजपा नेता सुरेश विश्वास की गिरफ्तारी की बात कही है।