• Home
  • News
  • Yashpal Arya and Sanjeev welcome or show of strength!

यशपाल आर्य और संजीव का स्वागत या फिर शक्ति प्रदर्शन !

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 14, 2021 12:10 PM
Yashpal Arya and Sanjeev welcome or show of strength!

नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी उत्तराखण्ड कांग्रेस आगामी 18 अक्टूबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हाल ही कांग्रेस में वापस आए कद्दावर नेता यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य के स्वागत में विशाल जनसभा करेगी। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो कांग्रेस स्वागत के बहाने कुमाऊं में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में होने वाली जनसभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। यही नहीं इस सभा में बड़े नेताओं की शिरकत करने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो इस दौरान भाजपा से कांग्रेस में आए यशपाल आर्य के बहुत से करीबी लोग पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। गौरतलब है कि साल 2017 में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में गए यशपाल आर्य ने लगभग साढ़े चार साल बाद एक बार फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। उन्होंने पिछले दिनों अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ दिल्ली में कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। बता दें कि 2017 में यशपाल आर्य ने कांग्रेस का साथ उस समय छोड़ा था जब कांग्रेस की हालत बेहद पतली थी और वह भाजपा में शामिल हो गये थे। बताया जाता है कि भाजपा में जाने के बाद वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे और यही कारण है कि उन्होंने एक बार फिर घर वापसी कर ली है। 


संबंधित आलेख: