• Home
  • News
  • Young man seduced a minor and took her away! committed rape

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया युवक! किया दुष्कर्म

editor
  • Tapas Vishwas
  • December 18, 2023 12:12 PM
Young man seduced a minor and took her away! committed rape

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से अचानक चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने नई बस्ती सितारगंज निवासी आसिफ खान को नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।  सीओ वीर सिंह का कहना है कि नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 


संबंधित आलेख: