• Home
  • News
  • Youth Faces Severe Repercussions for Making Indecent Remarks Against IG Garhwal's Mother; Case Registered at Kotwali Amidst Widespread Public Outrage.

आईजी गढ़वाल की मां पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, कोतवाली में मुकदमा दर्ज,समाज में भी भारी रोष

editor
  • Tapas Vishwas
  • April 09, 2026 08:04 AM
Youth Faces Severe Repercussions for Making Indecent Remarks Against IG Garhwal's Mother; Case Registered at Kotwali Amidst Widespread Public Outrage.

देहरादून। सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग कर उच्चाधिकारियों और उनके परिवार के खिलाफ जहर उगलना एक युवक को भारी पड़ गया है। देहरादून की नगर कोतवाली पुलिस ने आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप की माताजी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और अनुसूचित समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में केशव थलवाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता सागर सोनकर (निवासी चुक्खूवाला) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि केशव थलवाल पिछले काफी समय से फेसबुक आईडी और विभिन्न पेजों के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। हाल ही में आरोपी ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उसने अपनी तस्वीर के साथ आईजी राजीव स्वरूप की फोटो लगाकर उनकी मां को लेकर अत्यंत निम्न स्तर की टिप्पणी की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कृत्य से न केवल अधिकारी का अपमान हुआ है, बल्कि पूरे अनुसूचित समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। यह मामला उस समय और गंभीर हो गया जब पूर्व के एक प्रकरण में आरोपी केशव के दावे झूठे पाए गए। बता दें कि करीब 6 महीने पहले केशव थलवाल ने पुलिस पर हिरासत में लेकर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी गढ़वाल ने सीओ सदर पौड़ी को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि पुलिसकर्मी धर्मेंद्र रौतेला पर लगाए गए मारपीट के सभी आरोप निराधार और झूठे थे, जिसके बाद पुलिसकर्मी को क्लीन चिट दे दी गई है। नगर कोतवाली प्रभारी एनएस चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट के तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक मंचों पर किसी की गरिमा को ठेस पहुँचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। तथ्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 


संबंधित आलेख: