बिहार में बड़ा हादसा! मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया में उतरा हाई वोल्टेज करंट, एक व्यक्ति की मौत

दरभंगा। बिहार से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां दरभंगा जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से ताजिया टकरा जाने से उसमें करंट दौड़ गया। इस हादसे में कुल 24 लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पूरा मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताी जा रही है। दरअसल पूरा मामला जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के काकोरहा गांव का बताया जा रहा है। यहां शनिवार की शाम को मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया का एक हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।