• Home
  • News
  • Major plane crash in Odisha: A chartered plane from Rourkela to Bhubaneswar crashes! All passengers, including the pilot, are injured; investigation underway.

ओडिशा में बड़ा विमान हादसाः राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा चार्टर्ड प्लेन क्रैश! पायलट समेत सभी यात्री घायल, जांच शुरू

  • Awaaz Desk
  • January 10, 2026 10:01 AM
Major plane crash in Odisha: A chartered plane from Rourkela to Bhubaneswar crashes! All passengers, including the pilot, are injured; investigation underway.

नई दिल्ली। ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान शनिवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक विमान 9 सीटर था, जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 6 यात्रियों के अलावा एक पायलट भी सवार था। फिलहाल इस हादसे में सभी लोगों के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विमान क्यों क्रैश हुआ, इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद हादसे में घायल यात्रियों और पायलट को अस्पताल भेजा गया। भुवनेश्वर से भी पर्यटन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जायजा लेगी। फिलहाल जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा और सहायता के इंतज़ाम किए जा रहे हैं। वहीं इतने बड़े विमान हादसे में सभी का सुरक्षित बच पाना अपने आप में चमत्कार माना जा रहा है।


संबंधित आलेख: