• Home
  • News
  • Nainital: Dead body of a young woman found floating in Bhimtal lake! Sensation spread in the area, she could not be identified

नैनीतालः भीमताल झील में उतराता मिला युवती का शव! इलाके में फैली सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

  • Awaaz Desk
  • June 07, 2025 07:06 AM
Nainital: Dead body of a young woman found floating in Bhimtal lake! Sensation spread in the area, she could not be identified

नैनीताल। भीमताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां झील में एक युवती का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकलवाया। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती कौन है और उसकी मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने भीमताल झील किनारे एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भीमताल पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवती की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की जेब से या आसपास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों को सूचना देकर लापता युवतियों की सूची मंगवाई है। भीमताल के सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आज सुबह भीमताल झील में एक युवती का शव मिला। फिलहाल युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रखा है। युवती की पहचान की कोशिश कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल युवती के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह आत्महत्या है या हत्या, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


संबंधित आलेख: