• Home
  • News
  • A procession in Uttarakhand erupted into a bloody conflict: Two people were killed in firing in Bhagwanpur, Haridwar! Police took major action, detaining 40 people.

उत्तराखण्ड में शोभायात्रा बनी खूनी संघर्ष का मैदानः हरिद्वार के भगवानपुर में फायरिंग से दो की मौत! पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 लोग हिरासत में

  • Awaaz Desk
  • February 02, 2026 08:02 AM
A procession in Uttarakhand erupted into a bloody conflict: Two people were killed in firing in Bhagwanpur, Haridwar! Police took major action, detaining 40 people.

रुड़की। हरिद्वार के भगवानपुर में शोभायात्रा के दौरान फायरिंग मामले में अब पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है। मामले में पुलिस ने करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस तैनात किया गया है। बता दें कि भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविवार 1 फरवरी को संत रविदास की जयंती मनाई जा रही थी। इस दौरान प्रसाद वितरण कार्यक्रम में दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। दो गुटों में पहले पत्थरबाजी और फिर फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 28 वर्षीय आनंद पुत्र लक्ष्मीकांत की गोली लगने से रविवार दिन में ही मौत हो गई थी। देर रात दूसरे गुट के मांगेराम की भी मौत हो गई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस जांच में एक लड़का और एक लड़की को लेकर कोई विवाद की बात पता चली है, लेकिन उसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। गौरतलब है कि जिस शोभायात्रा में रविवार को नाच गाना चल रहा था, अचानक शोभायात्रा के बाद प्रसाद वितरण के दौरान उसमें शामिल दो गुटों में पहले मारपीट, पत्थरबाजी और फिर फायरिंग हो गई थी। देखते ही देखते शोभायात्रा स्थल पर खूनी संघर्ष छिड़ गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस की गांव पर पैनी नजर है। अधिकारियों ने गांव के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है।
 


संबंधित आलेख: