एपस्टीन फाइल्स का विस्फोटक खुलासाः 30 लाख पन्नों के दस्तावेजों में पीड़ितों के बयान, दो हजार वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरों ने खोले काले राज! दुनिया भर में मचा भूचाल
अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने शुक्रवार, 30 जनवरी को कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों का एक और बड़ा हिस्सा सार्वजनिक किया, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। ‘एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट’ के तहत जारी इन दस्तावेजों में राजनीति, उद्योग और सत्ता से जुड़े कई प्रभावशाली नामों का उल्लेख किया गया है, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भी शामिल हैं। न्याय विभाग द्वारा जारी की गई इस खेप में करीब 30 लाख पन्नों की जांच सामग्री, 2,000 से अधिक वीडियो और लगभग 1.8 लाख तस्वीरें शामिल हैं। इन दस्तावेजों में पीड़ितों के इंटरव्यू, आंतरिक ईमेल संवाद और जांच से जुड़े कई गोपनीय विवरण सामने आए हैं।
इन फाइलों में ‘जॉर्ज बुश 1’ नाम का उल्लेख भी गंभीर आरोपों के साथ किया गया है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह संदर्भ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश से जुड़ा है या नहीं। उल्लेखनीय है कि एपस्टीन के निजी रिकॉर्ड में यह नाम दर्ज नहीं था, लेकिन न्यूयॉर्क पुलिस के चाइल्ड एक्सप्लॉइटेशन ब्यूरो में दर्ज एक पीड़िता की शिकायत में इसका जिक्र पाया गया है। दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद कई रसूखदार हस्तियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फाइलों में बिल गेट्स से जुड़े आरोप 18 जुलाई 2013 के कुछ ड्राफ्ट संदेशों में दर्ज बताए गए हैं। इनमें गेट्स के तत्कालीन सलाहकार बोरिस निकोलिक की कथित वॉयस रिकॉर्डिंग का भी हवाला दिया गया है। एक ड्राफ्ट मैसेज में एपस्टीन ने दावा किया कि गेट्स के कुछ विदेशी महिलाओं से संबंध थे और उन्हें एक यौन संचारित रोग (STD) हो गया था। एपस्टीन का यह भी आरोप है कि गेट्स ने उनसे कुछ एंटीबायोटिक दवाओं की मांग की थी और बाद में उनसे जुड़े ईमेल डिलीट करने का दबाव बनाया गया।
उसी संदेश में एपस्टीन ने गेट्स के साथ रिश्ते के टूटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। इससे पहले भी न्याय विभाग द्वारा जारी कुछ तस्वीरों में बिल गेट्स को एपस्टीन के साथ विभिन्न स्थानों पर देखा गया था। हालांकि, बिल गेट्स ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनके प्रवक्ता ने ब्रिटिश मीडिया को बताया कि ये दावे निराधार और तथ्यहीन हैं। प्रवक्ता के अनुसार, दस्तावेजों में दर्ज बातें केवल एपस्टीन की निजी नाराजगी और हताशा को दर्शाती हैं, जो गेट्स द्वारा संबंध समाप्त किए जाने के बाद सामने आई थीं। इन फाइलों में एक ईमेल संवाद का भी जिक्र है, जिसमें एपस्टीन की एक पीड़िता ने बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं। संदेश में यह संकेत दिया गया है कि ‘बुश’ नामक व्यक्ति ने भी उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। इसके अलावा, दस्तावेजों में यॉट पर घटित कुछ घटनाओं का वर्णन किया गया है, जिन्हें अमानवीय और भयावह बताया गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
एक अन्य पुरुष पीड़ित के बयान में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2000 में एक लग्जरी यॉट पर जेफरी एपस्टीन और तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित ने यह भी दावा किया कि उस यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और उनकी वर्तमान पत्नी मेलानिया भी उसी यॉट पर मौजूद थे। पीड़ित का कहना है कि अत्यधिक नशीले पदार्थों के प्रभाव के कारण उसे इन घटनाओं की याद बाद में, लंबी थेरेपी के दौरान आई। यह बयान अगस्त 2019 में एफबीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने दिसंबर 2025 से एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक करना शुरू किया है। यह कदम अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित नए कानून और लंबे समय से बने राजनीतिक दबाव के बाद उठाया गया है।
पढ़ाई छोड़ शिक्षक बना और बन गया जुर्म का बेताज बादशाह
साल 1953 में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में जन्में जेफ्री एप्स्टीन बचपन से ही तेज दिमाग था। शुरू से ही जेफ्री एप्स्टीन गणित में रूचि रखता था। लेकिन यूनिवर्सिटी में आकर बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और मैनहटन के डॉल्टन स्कूल में गणित का मास्टर बन गया। इसके बाद एप्स्टीन के कारनामे से शुरू हो गए। औरतों के साथ एप्स्टीन के रिश्ते कभी ईमानदार नहीं रहे। पहले मिस स्वीडन एवा एंडरसन के साथ 10 साल का रिश्ता रहा, जो 1991 में टूटा। इस बीच एप्स्टीन ने जहां भी नौकरी की, वहां से भगाया गया। लेकिन एप्स्टीन रिश्ते बनाने में माहिर था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड एवा को एक अरबपति ग्लेन डबलिन को सौंप दिया। 1991 में इसने एक बदनाम यहूदी की बेटी गिशलेन मैक्सवेल से दोस्ती की। मैक्सवेल का बाप मोसाद का एजेंट और कुख्यात बदमाश था। उसने एप्स्टीन के साथ मिलकर गलत काम शुरू किया। उन्होंने 13-14 साल की लड़कियों को रईसों के पास भेजकर पैसा कमाना शुरू कर दिया। बाद में एप्स्टीन को पता लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड भी मोसाद की एजेंट है। इस तरह एप्स्टीन ने खूब दौलत बनाई और एक द्वीप खरीदा। इसी की बदौलत उसने बिजनेस और कूटनीतिक डील्स भी कराई और अरबों की दौलत बटोरी। 1996 में एप्स्टीन के खिलाफ पहली शिकायत आई। एप्स्टीन ने अपने रसूख से मामला दबा दिया। अब तो एप्स्टीन के इस घिनौने काम में उसकी गर्लफ्रेंड भी मदद करने लगी थी। 2005 तक एप्स्टीन ने 250 नाबालिग बच्चियों को शिकार बना लिया था। फिर फ्लोरिडा के पाम बीच पुलिस स्टेशन में 14 साल की एक बालिका ने एप्स्टीन पर संगीन आरोप लगाए। उसके बाद उसके खिलाफ शिकायतों की बाढ़ आ गई। 2007 में जेफ्री एप्स्टीन को 250 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में सजा हुई।