• Home
  • News
  • The decades-old history of the PMO has been revealed! The Prime Minister's Office has relocated to the "Seva Teerth" complex, with major announcements on the inauguration day, ranging from relief plans to startup funds.

दशकों पुराना पीएमओ का पता हुआ इतिहास! ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट हुआ प्रधानमंत्री कार्यालय, उद्घाटन के दिन ही राहत योजना से लेकर स्टार्टअप फंड तक बड़े ऐलान

  • Awaaz Desk
  • February 13, 2026 12:02 PM
The decades-old history of the PMO has been revealed! The Prime Minister's Office has relocated to the "Seva Teerth" complex, with major announcements on the inauguration day, ranging from relief plans to startup funds.

नई दिल्ली। नई दिल्ली में शुक्रवार से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदल गया है। आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया। बता दें कि दशकों से भारतीय प्रधानमंत्री के दफ्तर का पता प्रधानमंत्री कार्यालय यानि पीएमो हुआ करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पीएमो के सेवा तीर्थ परिसर में नए पते पर स्थानांतरित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चार महत्वपूर्ण फैसले लिए। नए सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री ने खुद किया है, जहां अब पीएमओ के साथ.साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी स्थित हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा साइन किए फाइलें सेवा की भावना को रिफ्लेक्ट करती हैं। पहला और सबसे महत्वपूर्ण फैसला पीएम राहत योजना की शुरुआत है। इस योजना के तहत, सड़क दुर्घटना या अन्य हादसों में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा। इसका उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि आर्थिक संकट के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए और उन्हें तत्काल उचित मेडिकल सर्विस प्राप्त हो। वीमेन एम्पावरमेंट के क्षेत्र में लखपति दीदी योजना को बड़ा विस्तार दिया गया है। योजना का लक्ष्य अब 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाना है, जिसे मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।  यह योजना स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सालाना कम से कम 1 लाख रुपये की आय सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। अब महिलाएं न केवल घरेलू कार्यों तक सीमित हैं, बल्कि कृषि, बागवानी, डेयरी और पशुपालन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में भी एक्टिव रोल निभा रही हैं। किसानों के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है, जिससे कृषि सेक्टर में सप्लाई चेन मजबूत होगी। युवाओं और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को 10ए000 करोड़ रुपये के कोष के साथ मंजूरी मिली है, जो प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन देगा।


संबंधित आलेख: