• Home
  • News
  • A horrific relationship in Bareilly: A wife strangled her husband to death over a property dispute and online gambling! She then hanged the body and staged a suicide plot.

बरेली में रिश्तों का खौफनाक अंतः ऑनलाइन जुए और संपत्ति विवाद में पत्नी ने गला घोंटकर की पति की हत्या! फिर शव को फंदे पर टांगकर रची आत्महत्या की साजिश

  • Awaaz Desk
  • February 02, 2026 12:02 PM
 A horrific relationship in Bareilly: A wife strangled her husband to death over a property dispute and online gambling! She then hanged the body and staged a suicide plot.

बरेली। यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र की कैलाशपुरम कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने इतने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया कि पहले लोगों को मामला सुसाइड का लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारा सच उगल दिया। दरअसल, 26 जनवरी को जितेंद्र यादव का शव फंदे से लटका मिला था। शुरुआत में इसे सुसाइड माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या (स्ट्रैंगुलेशन) की पुष्टि होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी ज्योति, उसके पिता कालीचरन और मां चमेली को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि ऑनलाइन जुए में पैसे हारने के विवाद के बाद ज्योति ने पति का गला घोंट दिया और फिर अपने मायके वालों के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को मफलर के सहारे लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे। वारदात के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कई सवाल खड़े हो गए। जितेंद्र का शव वेंटिलेटर से लटका था, लेकिन उसके पैर नीचे रखे स्टूल पर टिके हुए थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। फॉरेंसिक टीम को समझ आ गया कि स्टूल पर पैर टिके होने की स्थिति में खुदकुशी मुमकिन नहीं है। वहीं कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि हत्या के तुरंत बाद ज्योति ने ससुराल या पुलिस के बजाय अपने मायके वालों को फोन किया था। इसी शक के आधार पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो ज्योति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

संपत्ति का विवाद और 9 साल की मोहब्बत का कत्ल
जितेंद्र और ज्योति ने 25 नवंबर 2025 को प्रेम विवाह किया था, जिसके लिए जितेंद्र ने 9 साल लंबा इंतजार किया था। परिजनों का आरोप है कि रोडवेज में कंडक्टर ज्योति शादी के बाद से ही जितेंद्र पर पैतृक संपत्ति बेचकर उसके नाम पर मकान और कार खरीदने का दबाव बना रही थी। मांग पूरी न होने पर वह दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाने की धमकी देती थी। 26 जनवरी को ऑनलाइन जुए में 20 हजार रुपये हारने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि ज्योति ने अपने ही हाथों से जितेंद्र की जान ले ली।
 


संबंधित आलेख: