• Home
  • News
  • Big news: President Draupadi Murmu's address marks the start of the Budget session! The Union Budget will be presented on February 1st, with the opposition raising major issues.

बड़ी खबरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत! 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, विपक्ष ने उठाए बड़े मुद्दे

  • Awaaz Desk
  • January 28, 2026 09:01 AM
Big news: President Draupadi Murmu's address marks the start of the Budget session! The Union Budget will be presented on February 1st, with the opposition raising major issues.

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ आज बुधवार को संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को एक साथ संबोधित किया। बता दें कि 1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। उससे पहले बजट सत्र शुरू होने से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ और मतदाता सूची की जांच जैसे मुद्दों पर बहस की मांग रखी, लेकिन सरकार ने इन मांगों को फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की प्रगतिशील सोच और नीतियों के फलस्वरूप, देश के हर महत्वाकांक्षी क्षेत्र में महिलाओं ने तेजी से प्रगति की है। इसी दिशा में कुछ महीने पहले देश ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से महिला कैडेटों का पहला बैच उत्तीर्ण हुआ। इससे यह विश्वास और भी मजबूत हुआ है कि देश के विकास और सशक्तिकरण में नारी शक्ति सर्वोपरि है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज देश में 2 लाख स्टार्ट अप रजिस्टर्ड है। मुद्रा योजना से स्वरोजगार को बढ़ावा मिला। राष्ट्रपति ने कहा कि आज वैश्विक समीकरण बदल रहे हैं। मजबूत विदेश नीति से हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत दुनिया में एक सेतु की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना का शौर्य दिखा। हमारी सरकार ने आतंकी अड्डों को नष्ट किया। बता दें कि यह सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा और 2 अप्रैल को खत्म होगा। दोनों सदन 13 फरवरी को छुट्टी के लिए स्थगित हो जाएंगे और 9 मार्च को फिर से मिलेंगे, ताकि स्टैंडिंग कमेटियां अलग.अलग मंत्रालयों और विभागों की ग्रांट की मांगों की जांच कर सकें।


संबंधित आलेख: