• Home
  • News
  • Focus on development works in Uttarakhand: Chief Secretary Anand Bardhan reached Nainital and conducted a detailed inspection of Kainchi Dham bypass and Mall Road security works.

उत्तराखंड में विकास कार्यों पर फोकसः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नैनीताल पहुंचकर कैंचीधाम बाईपास और मालरोड सुरक्षा कार्यों का किया विस्तृत निरीक्षण

  • Awaaz Desk
  • March 17, 2026 10:03 AM
Focus on development works in Uttarakhand: Chief Secretary Anand Bardhan reached Nainital and conducted a detailed inspection of Kainchi Dham bypass and Mall Road security works.

नैनीताल। नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज शहर और आसपास के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बन रहे भवाली बायपास, भवाली-रातिघाट बाईपास और श्री कैंचीधाम मंदिर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने विशेष रूप से नैनीताल की प्रमुख परियोजना कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातिघाट) मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौरी के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना बेहद जरूरी है। इस बाईपास के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने नैनीताल की लोअर माल रोड में वर्ष 2018 में हुए भू-क्षरण के बाद चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का भी जायजा लिया। करीब 3 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से झील की ओर हो रहे भू-धंसाव को रोकने और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि टीएचडीसी द्वारा तैयार डीपीआर और डिजाइन के तहत यह कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही सिंचाई विभाग को भी मालरोड से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों और पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


संबंधित आलेख: